सोनकर समाज मेहनतकश व शिक्षित समाज है :  विजय देवांगन

512

धमतरी| धमतरी राज सोनकर समाज सभा भवन रामबाग में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए महापौर द्वारा राशि 5 लाख 36 हजार की राशि स्वीकृत की गई है जिसके लिए आज भूमिपूजन  महापौर विजय देवांगन, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना, छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के अध्यक्ष शारदा प्रसाद सोनकर, सभापति अनुराग मसीह, पीडब्ल्यूडी विभाग प्रभारी राजेश ठाकुर ने किया | समाजजनों को सम्बोधित करते हुए महापौर विजय देवांगन ने कहा कि आज सोनकर समाज  शिक्षित और मेहनतकश है | सोनकर समाज राजनीति में भी अन्य समाज से आगे निकल चुका है | सिर्फ धमतरी शहर में ही सोनकर समाज ने 8 एमबीबीएस डॉक्टर दिए हैं | वर्तमान में सोनकर समाज की बिटिया जया सोनकर NEET में 720 में 645 अंक लाकर समाज को गौरवान्वित किया है | इनका भी सम्मान किया गया|  इस दौरान छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के प्रदेश महामंत्री चेतन सोनकर ,प्रदेश उपाध्यक्ष मनोहर सोनकर ,प्रदेश मंत्री अखिलेश सोनकर, समाज के अंकेक्षक डॉक्टर इंदौरिया ,सलाहकार द्वय जितेंद्र सोनकर ,जागेश्वर सोनकर ,धमतरी सोनकर समाज के अध्यक्ष संतोष सोनकर ,धमतरी नगर निगम के पार्षद कमलेश सोनकर, धनीराम सोनकर ,दीपक सोनकर, ईश्वर सोनकर, सोमेश मिश्राम, तोमन कवंर, नरेश सोनकर ,लखन सोनकर, काशीराम सोनकर, प्रीतराम सोनकर, जीवन सोनकर, रामू सोनकर ,सुदामा सोनकर, भागबली सोनकर, डॉक्टर संतोष सोनकर आदि उपस्थित रहे| कार्यक्रम का संचालन पार्षद दीपक सोनकर एवं आभार व्यक्त धमतरी राज के अध्यक्ष संतोष सोनकर ने किया |