सामाजिक भवन  निर्माण  के लिये  राशि  दिलाने  की मांग

569

झिरिया साहू समाज दानीटोला के सदस्यों ने की महापौर से  मुलाकात

धमतरी|  झिरिया साहू  समाज  के सदस्यों ने  महापौर  विजय देवांगन  से मुलाकात कर  कहा कि  साहू समाज दानीटोला  में  स्कूल  के पीछे  मुख्यमंत्री निधि , विधायक निधि , पार्षद निधि  और सामाजिक  बंधुओ  के सहयोग से  भवन का निर्माण किया गया है |  भवन का  उपयोग दानीटोला, महिमासागर , विंध्यवासिनी  वार्ड के  सामाजिक लोग करते है| संख्या के लिहाज से यह भवन छोटा पड़ रहा है |

सदस्यों ने आगे कहा कि भवन के उपरी हिस्से में अतिरिक्त निर्माण हो जाने से  समाज को दिक्कतों का सामना करना नहीं पड़ेगा | उन्होंने  इसके लिए महापौर निधि से राशि स्वीकृत  कराने की मांग की है| मौके  पर कैलाश साहू,  क्लेंद्री साहू, खूबलाल साहू,  नरेन्द्र साहू,  झुमुकलाल साहू,  कोमल साहू  मौजूद थे|