मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रंजना साहू ने आमदी मण्डल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रबुद्धजनों का किया सम्मान, केंद्र सरकार की विकास यात्रा पर किए विचार साझा

3

केंद्र सरकार ने मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए : रंजना साहू

धमतरी | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने आमदी मंडल के ग्राम मुजगहन, श्यामतराई, रत्नाबांधा एवं लोहरसीं पहुंचकर प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों, कलाकारों, शिक्षकों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर श्रीमती साहू ने आमदी मंडल महामंत्री श्री अनिल तिवारी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री श्री ओमेश यादव, राजकुमार तिवारी, जनपद सदस्य किर्तन मीनपाल, उमेश चंद साहू, खेमलाल साहू, मुरारी सिन्हा, श्रीमती लक्ष्मी साहू, ईश्वर सेन, आमदी मण्डल भाजू युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेश साहू, योगेश सिन्हा, विनोद साहू, राजा साहू, संतराम साहू, देवनारायण गजेंद्र, श्रीमती विजय लक्ष्मी गंजीर, अरुण गंजीर, अशोक साहू, लक्ष्मण साहू, देवसिंह साहू, छबीलाल, नीलू साहू, झरिहार सिन्हा, चंद्रकिरण साहू, आशीष साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क किया। श्रीमती रंजना साहू ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों में देशहित एवं जनकल्याण के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों सहित अनेक जनहितकारी योजनाओं की जानकारी साझा की, साथ ही उपस्थित प्रबुद्धजनों से उनके सुझाव एवं विचार भी प्राप्त किए। जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सम्मानित जनों को श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। ग्राम रत्नाबांधा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्री धनेश मंडावी, संगीत एवं कला क्षेत्र से जुड़े श्री रामसिंह मंडावी, वरिष्ठ शिक्षक श्री भागवती साहू, संगीतकार श्री नाथूराम साहू, पूर्व क्रिकेट कोच श्री लोकेश टंडन, सेवानिवृत्त विद्युत अधिकारी श्री आर.के. सिन्हा का सम्मान किया गया। ग्राम मुजगहन में समाजसेवी श्री जनक नेताम, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री ओमप्रकाश नाग, छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार श्री सोमनाथ साहू, मेडिकल कॉलेज हेतु देहदान करने वाले श्री राजेश तिवारी तथा गायक एवं संगीतकार श्री बसंत कुमार साहू को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार ग्राम लोहरसी में रामधुनी गायक श्री बलराम साहू, प्रवचनकर्ता श्री चंद्रकिरण साहू, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित श्रीमती माहेश्वरी गजेंद्र, रामायणी श्री यशवंत गजेंद्र एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री ज्ञानिकराम सिन्हा का सम्मान किया गया। वहीं ग्राम श्यामतराई में गौसेवा के क्षेत्र में अतुलनीय कार्यरत श्री मुक्तानंद साहू, रामायणी श्रीमती जानकी साहू तथा सेवाकार्य में सक्रिय श्री गुलाल जी को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। देश का प्रत्येक वर्ग केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल सरकार चलाना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक विकास और सेवा का लाभ पहुंचाना है। इस दरमियान उपस्थित वरिष्ठजनों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की सराहना करते हुए अपने सुझाव भी साझा किए। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी संकल्प लिए कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।