छत्तीसगढ़ के नए कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का प्रथम आगमन, हरमीत होरा ने किया स्वागत-अभिनंदन
धमतरी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर कांग्रेस नेता एवं नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा ने एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर हरमीत सिंह होरा ने सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उनके प्रथम आगमन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सुखदेव भगत के नेतृत्व और अनुभव से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। उनके मार्गदर्शन से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
हरमीत सिंह होरा ने कहा कि नए प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में उनके नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
वंदेमातरम विद्यालय में बरसते पानी में हुआ सामूहिक वंदेमातरम गायन







