मगरलोड पुलिस की आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही – 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

6

 घाट मंदिर के पास वाहन चेकिंग के दौरान अवैध शराब परिवहन का खुलासा, मोटरसाइकिल सहित 22 हजार रुपये की संपत्ति जब्त ,  अवैध शराब कारोबार पर मगरलोड पुलिस का कड़ा प्रहार, आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

धमतरी | पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी कुरूद के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मगरलोड पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना एवं सघन वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम बोदल बाहरा स्थित घाट मंदिर के पास कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल से अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब परिवहन कर रहे दो आरोपियों को पकड़ा गया।
पकड़े गए |आरोपियों के नाम (01) डीहूराम लहरे, पिता मंथीर लहरे, उम्र 30 वर्ष (02) पकेश्वर लहरे, पिता पन्नालाल लहरे, उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी ग्राम जामली, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से दो अलग-अलग 10-10 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकेनों में कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 4,000/- रुपये है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 K 6320 कीमती 18,000/- रुपये को भी जप्त किया गया।इस प्रकार कुल 22,000/- रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 102/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई तथा दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। मगरलोड पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है तथा ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।