विधायक ने दी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई

574

धमतरी|  15 अगस्त का  दिन सभी भारतीयों के लिए गर्व का दिन होता है। सभी उत्साह और देशभक्ति की भावना में डूबे रहते हैं। स्वतंत्र दिवस एक ऐसा मौका है जिसका हमें जश्न भी मनाना चाहिए और उन लोगों को भी याद करना चाहिए जिनकी संघर्ष की बदौलत हमें आजादी मिली। हमारे स्वतंत्रता-संग्राम सेनानियों ने लंबे समय तक आजादी की लड़ाई लड़ी तब कहीं 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजी हुकूमत से जंग जीत कर आजादी हासिल हुई थी।

स्वतंत्रता दिवस को हम स्वतंत्रता-संग्राम सेनानियों और देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों को सम्मान के रूप में मनाया जाता है। सभी भारतीय आज के दिन वह दुनिया के किसी भी कोने में हो स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को जरूर याद करते हैं। अनेकता में एकता को परिभाषित करने वाला अगर कोई देश है तो हमारा भारत।   इस स्वतंत्रता दिवस पर हम खुद को अपराध, भ्रष्टाचार, भय, जातिवाद जैसी  विभिन्न विसंगतियों से खुद को मुक्त करने का संकल्प लें। हम अपने देश के उन नायकों को याद करें जिन्होंने हमारी आजादी और देश की एकता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। विधायक ने  क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी |