ये  कैसा राजनीतिक ड्रामा,  पंचों को पता नहीं कि उनका भाजपा प्नवेश हो गया … फिर कांग्रेस में 

571

कुरूद | कुछ दिनों पूर्व ग्राम पंचायत नारी के उप सरपंच समेत पांच कांग्रेस पंचों ने भाजपा प्रवेश  किया था | यह  खबर सोशल मीडिया और मीडिया मे चली |कुरूद ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद साहू ने बताया कि पंचों को इस बात की पता ही नहीं था कि वह बीजेपी में प्रवेश कर चुके हैं | बीजेपी के कुछ नेता उन्हें झूठ बोलकर कुरूद  विधायक  से मिलाने के बहाने रायपुर उनके बंगला ले गए थे |उन्हें स्वागत करने का बहाना लगाकर उनके साथ फोटो खींचा गया और गलत तरीके से उन्हें भाजपा प्रवेश करते हुए कहकर फोटो सोशल मीडिया में वायरल किया गया |

पंचों को जब यह जानकारी मिली कि  उनका  भाजपा प्रवेश हो चुका है | तो उन्होंने इसका विरोध किया | कांग्रेस पंचों ने कहा कि हम लोग शुरू से कांग्रेस थे और सदैव कांग्रेस में ही रहेंगे   हमें गलत तरीके से बहला-फुसलाकर रायपुर ले गए थे| गांव के उप सरपंच द्वारा कहा गया था कि भूपेश बघेल का जन्मदिन है | रायपुर में उनसे मिलना है|   विधायक  के बंगला में ले जाकर उनके साथ फोटो खिंचवा कर उसे सोशल मीडिया में वायरल किया गया | जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद ने कहा कि  धोखाधड़ी की राजनीति में भाजपा माहिर है | पंचों को उनकी बिना जानकारी के  भाजपा प्रवेश कर उनका फोटो वायरल किया गया | उक्त घटना काफी निंदनीय | इस अवसर पर  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद साहू, नगर पंचायत के अध्यक्ष तपनचंद्राकर, , सरपंच जगतपाल साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष  भीष्म  साहू, जिला पंचायत सदस्य संतोष सुमन साहू जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डुमेश साहू अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे |