भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित

688

धमतरी | भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मा विष्णु देव साय संगठन महामंत्री मा पवन साय जिला संगठन प्रभारी मा खूबचंद पारख सांसद द्वय मा चुन्नीलाल साहू एवं मा मोहन लाल मंडावी पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधायक मा अजय चंद्राकर प्रदेश मंत्री मा निरंजन सिन्हा धमतरी विधायक श्रीमती रंजना साहू पूर्व जिलाध्यक्ष मा रामु रोहरा सहित जिले के समस्त वरिष्ठ नेतागण की अनुमति एवं अनुशंसा से सभी मंडल

BJP LIST

अध्यक्षों की सहमति से जिलाध्यक्ष ठा शशि पवार ने धमतरी जिला भाजपा की कार्यकारिणी घोषित की। जिले के उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा गौकरण साहू अरविंदर मुंडी रविकांत चंद्राकर श्रीमती ज्योति चंद्राकर एवं श्रीमती श्यामा साहू नियुक्त किये गये। कविन्द्र जैन एवं प्रकाश बैस को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा बनाये गए। जिले के मंत्री पद हेतु श्रीमती देवकी रात्रे श्रीमती प्रेमलता नागवंशी श्रीमती प्रीति कुंभकार राजेन्द्र गोलछा रामस्वरूप साहू त्रिलोक चंद जैन को नियुक्त किया गया। जिला संवाद प्रमुख शिवदत्त उपाध्याय को नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त 51 कार्यकारिणी सदस्य बनाये गए। कार्यकारिणी में महिलाओं सहित अनुसूचित जाति जनजाति के सदस्यों का समावेश किया गया है। साथ ही जिले के समस्त क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को जिले के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की है।