बारिश का असर , टमाटर हुआ लाल , 80 रुपए किलो में बिका , फूलगोभी ने मारी सेंचुरी

596

धमतरी | आज सुबह से हो रही रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है|  पूरे दिन  रुक रुक बारिश होती रही | लोगों की दिनचर्या पर इसका असर पड़ा | बारिश से बाजारों  मे सब्जी की आवक भी कम रही जिसके चलते सब्जियों की कीमत मे तेजी देखी गई | वही  किसानो का कहना है कि यह बारिश फसल के लिए काफी फायदेमंद है| वही जिले  के बांधो में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है |

सावन का मास सूखा बीतने के बाद भादो मास मे मानसून ज्यादा मेहरबान हो गई |  पर्याप्त  पानी गिरने से खेती किसानी का काम भी  सुचारू रूप से चल रहा है| पानी को लेकर  किसानी को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है | केचमेंट एरिया मे लगातार बारीश से बांधो की सेहत मे लगातार सुधार हो रहा है | दो दिन तक मौसम साफ रहा और तेज धूप भी खिली  रही | जिसके बाद  लोगों को  उमस और गर्मी का अहसास होने लग गया |लेकिन  बुधवार की सुबह से आसमान मे काले बादल  छाये रहे | मौसम के करवट बदलते ही बारिश होने लगी |आज दिन भर रुक रुक कर बारिश  होती रही | बारिश का असर सब्जियों की कीमत पर असर पड़ा है | एक सब्जी विक्रेता ने बताया कि कल की अपेक्षा आज सब्जियों  के दाम मे  बढ़ोतरी देखी गई |टमाटर  80 रुपए  प्रति किलो , करेला 60 रुपए , मुनगा 80रुपए , भिंडी  80 रुपए ,  फूलगोभी 100रुपए ,बरबट्टी 60रुपए  किलो में बिकी |