पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल मगरलोड की डिजिटल लर्निंग (DLP) कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

13

मगरलोड | भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 के अंतर्गत भाजपा मंडल मगरलोड द्वारा बूढ़ादेव मंदिर परिसर में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (DLP) कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर शशि पवार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक कार्यकर्ता का डिजिटल रूप से दक्ष होना समय की आवश्यकता है। डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है तथा पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सकता है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल मगरलोड के सह प्रभारी विजय यदु ने कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के महत्व एवं संगठनात्मक कार्यों में उनकी उपयोगिता पर मार्गदर्शन दिया। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित मोहन साहू ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत किया। जिला भाजयुमो मंत्री घनश्याम साहू ने DLP तकनीकी के बारे में बताया,कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री मुरली सिन्हा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल महामंत्री नंदनी सिन्हा ने किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला का समापन “सशक्त कार्यकर्ता • सशक्त संगठन • डिजिटल भाजपा” के संकल्प के साथ हुआ।