डोंगेश्वर धाम में पर्यटन के क्षेत्र में विकास हमारा सर्वोपरि लक्ष्य : रंजना साहू

560

विधायक के कर कमलों से हुआ विभिन्न स्थानों पर नल जल प्रदाय योजना का भूमि पूजन, देवपुर में पर्यटन के विकास के लिए विधायक ने किया वृक्षारोपण कार्य का शुभारंभ

धमतरी| एतिहासिक विरासत को समेटकर रखे धमतरी जिले का देवपुर ग्राम में विधायक रंजना डिपेंद्र साहू की अनुशंसा से नल-जल प्रदाय योजना का निर्माण कार्य का भुमिपुजन किया गया। सर्वप्रथम संत कबीर साहेब आश्रम पहुंच कर विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने कबीर साहेब से गुरु पूर्णिमा पर्व के शुभ अवसर पर आशीर्वाद लेकर ज्ञान स्वरूप दीप जलाकर गुरु पूर्णिमा पर्व पावन देव भूमि ग्राम देवपुर में मनाने के उपरांत वृक्षारोपण कार्य किया गया। विधायक रंजना साहू ने कहा कि ऐतिहासिक ग्राम देवपुर हमारे महानदी के पावन तट पर, जहां डोंगेश्वर धाम विराजमान हैं और ऐसे पावन भुमि का विकास की एक नई गाथा पर्यटन के रूप में तैयार होता दिखाई दे रहा है। और पर्यटन के क्षेत्र विकास के लिए तत्पर रहुंगी।

डोंगेश्वर धाम को पर्यटन के रूप में विकसित करना हमारा सर्वोपरि लक्ष्य होगा। बहुत ही सुन्दर पर्व गुरु पूर्णिमा पर के शुभ अवसर पर समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से 600 से 700 वृक्षों का वृक्षारोपण कार्य का शुभारंभ विधायक के करकमलों से प्रारम्भ किया गया, तथा वृहत दिनों से ग्रामवासीयों के द्वारा नल जल योजना कि मांग को स्वीकृत मिला उसके लिए आप सभी ग्रामिणों को शुभकामनाएं। जनपद उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र के जनपद सदस्य अवनेंद्र साहू ने कहा कि देवपुर ग्राम धमतरी जिले में पर्यटन के क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को माननीय विधायक द्वारा स्वीकृति मिला है मै उनका साधुवाद ज्ञापित करता हूं। डोंगेश्वर धाम के मेला समिति के अध्यक्ष राम कुमार कौशल ने विशेष रूप से विधायक जी का आभार व्यक्त किया। विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने ग्राम देवपुर के मेला स्थल पर नल-जल प्रदाय योजना के तहत 48.30 लाख रुपए के निर्माण कार्य का भुमि पुजन, अकलाडोंगरी में 32 लाख रुपए का नलजल योजना के निर्माण कार्य का भुमि पुजन, चिखली-माटेगहन में 46.87 लाख के निर्माण कार्य का भुमि पुजन किया गया, एवं ग्राम देवपुर में महानदी तटबंध के लिए 39.89 लाख कि राशि स्वीकृती मिलने पर समस्त ग्रामवासी ने विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य शैलेश मण्डावी, चेतन यदु सरपंच देवपुर, नंदिनी पांडे सरपंच ढिमरटिकुर, हेमलता तारम सरपंच चिखली, रुमा निषाद उपसरपंच चिखली, अहमद अली खान उपाध्यक्ष, चंद्रहास जैन महामंत्री, परमानंद यादव, जोहर साहू, जितेंद्र सिंहा, उज्जैद्र साहू, पन्ना साहू, रोशन साहू, मोती साहू, प्यारे लाल यदु, ईश्वर साहू, भारत साहू, देव नारायण साहू, गिरधारी साहू लाल साहू, तेजू साहू, गोपी किशन पांडे, विमला बाई, गायत्री साहू, लता साहू, समस्त पंच सहित ग्रामीण जन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे