जिला प्रशासन ने नहीं सुनी बात, अब रायपुर में होगा अनिश्चितकालीन अनशन

577

धमतरी | आम आदमी पार्टी का 5 सूत्री मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन  जारी रहा | छठवें दिन थाना प्रभारी ने सिटी कोतवाली में कोरोना वायरस मिलने की वजह से कंटेनमेंट जोन घोषित होने का हवाला देकर धरना स्थल गांधी मैदान से आंदोलनकारियो को वहां से हटा दिया |  जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आप के सदस्यों ने कहा कि अधिकारी के शह पर जिले में रेत की कालाबाजारी चल रही है | कारोबार से जुड़े रेत माफिया जनता द्वारा चुने गये जनप्रतिनिधियों पर हमला कर रहे है | ठेकदार रेत डंप कर उंचे  दाम पर रेत बेच रहे है | आज लोगों को भवन निर्माण के लिए रेत नहीं मिल रही है | आप ने  पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपकर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की  है| आप ने आगे कहा कि जिला प्रशासन उनकी मांगो के बारे में आंदोलनकारियों से बातचीत करने को तैयार नहीं है | अब आम आदमी पार्टी रायपुर राजधानी में अनिश्चितकालीन अनशन करेगी |

प्रदेश सह संयोजक शत्रुहन सिंह साहू ने कहा  कि जिला प्रशासन जिले में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम है जिले में चारों तरफ भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का बोलबाला है | आम आदमी पार्टी द्वारा हमर जिला भ्रष्टाचार मुक्त जिला अभियान के तहत विभिन्न विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर कर भ्रष्टाचार में लिप्त दोषी लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा रही है | जिले में हो रहे रेत के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने लगातार छठवें दिन तक अनशन जारी रखा किंतु जिला प्रशासन ने  कोई कार्यवाही नही की | शासन प्रशासन कुंभकरण नींद में सोए हुए हैं इसलिए उन्हें जगाने के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी में अनशन किया जाएगा | मौके पर  निशांत भट्ट, संजय सिन्हा, सतवंत महिलाग, कृष्णकांत कुन्जाम, नीरज साहू, सत्यमपुरी गोस्वामी, चेतन साखरे, ललित नागरची, चन्द्रहास साहू, संतोष मौर्य,  शेर सिंह घोग, भूषण साहू, डिगश महिलाग समेत बड़ी  संख्या  में  आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे |