
स्कूल परिसर में विशेष बच्चों के साथ महापौर ने एक जामुन का पौधा लगाया । , स्कूल में 4 नए बच्चों का प्रवेश एवं स्वागत ,बच्चों के पालकों को एक-एक पौधे का उपहार
धमतरी । मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण एवं सेवा केंद्र सार्थक स्कूल, धमतरी में नगर पालिक निगम के नए महापौर श्री रामू रोहरा का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर विशेष बच्चों ने महापौर का स्वागत एक मधुर गीत के साथ किया। तत्पश्चात उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर जामुन का पौधा रोपित किया एवं ट्री गार्ड लगाकर उसे सुरक्षित किया। यह क्षण बच्चों के लिए प्रेरणास्पद एवं यादगार रहा।उसके बाद उन्होंने बच्चों के सुलेख लेखन, ड्राइंग पेंटिंग, संगीत की प्रस्तुति का अवलोकन किया और विशेष प्रतिभा के लिए बच्चों की सराहना की, जिससे वे बहुत खुश हुए। नए सत्र में सार्थक में खपरी एवं धमतरी के चार नए बच्चों – जुनैद शेख, कुमकुम साहू, फलेश तिवारी एवं आदित्य पवार का स्कूल में प्रवेश हुआ। महापौर श्री रोहरा ने उन बच्चों को तिलक कर आशीर्वाद दिया तथा स्टेशनरी सामग्री भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।डॉ. सरिता दोशी, अध्यक्ष, सार्थक संस्था ने स्वागत उद्बोधन देते हुए स्कूल की गतिविधियों, बच्चों के प्रशिक्षण तथा संचालन बच्चों के शैक्षणिक एवं कौशल प्रशिक्षण की जानकारी दी। की जानकारी साझा की। मंच पर सार्थक परिवार द्वारा महापौर श्री रोहरा का शॉल एवं श्रीफल से अभिनंदन किया गया। इस सम्मान में संस्था के संरक्षक श्री मदनमोहन खंडेलवाल, उपाध्यक्ष अनु नंदा, कोषाध्यक्ष वर्षा खंडेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य पायल खंडेलवाल सम्मिलित रहे।कार्यक्रम में महापौर श्री रोहरा ने कहा –श्री मदनमोहन खंडेलवाल मेरे लिए पिता तुल्य हैं, जिनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद मुझे सदैव मिलता रहा है। एवं विशेष बच्चों की सेवा करने का मुझे सौभाग्य मिला है। संरक्षक श्री मदनमोहन खंडेलवाल ने महापौर से सार्थक स्कूल की ज़रूरतों – एक अतिरिक्त कक्ष निर्माण, स्टोर रूम, बच्चों के बैठने हेतु प्लेटफॉर्म युक्त बाउंड्री वॉल तथा शौचालय मरम्मत आदि की ओर ध्यान आकर्षित किया। महापौर श्री रोहरा ने संवेदनशीलता पूर्वक त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।इस अवसर पर पालकों – श्री देवेंद्र शांडिल्य, सुषमा बघेल एवं शकुंतला सोनी ने अपने बच्चों के प्रगति के संदर्भ में अपनी संतुष्टि एवं खुशी साझा की और संस्था के कार्यों की प्रशंसा की।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सचिव स्नेहा राठौड़ ने किया।संपूर्ण कार्यक्रम में प्रशिक्षिकाएं – मैथिली गोड़े (वरिष्ठ), मुकेश चौधरी (कंप्यूटर), देविका दीवान (संगीत), काजल रजक (डांस एवं आर्ट) का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम में सभी पालकगण एवं संस्था सदस्यगण उपस्थित रहे। यह आयोजन विशेष बच्चों के प्रति समाज की जागरूकता और संवेदनशीलता का जीवंत उदाहरण रहा।






