पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर गोवर्धन पूजा में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू

0

रायपुर। धमतरी विधायक ओंकार साहू  रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव माननीय श्री भूपेश बघेल जी के निवास पर आयोजित पावन गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस नेताओं एवं गणमान्यजनों से आत्मीय मुलाकात की तथा सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान पारंपरिक संस्कृति, लोक आस्था एवं छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं की झलक देखने को मिली। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी आस्था, प्रकृति के संरक्षण और लोक संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देता है।