विधायक रंजना ने विभिन्न समितियों एवं शैक्षणिक संस्थाओं को दी जनसंपर्क की राशि

272

धमतरी| विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न समितियों एवं शैक्षणिक संस्थाओं की मांगों को ध्यान में रखते हुए वाद्य यंत्र एवं शैक्षणिक संस्थाओं में विभिन्न आवश्यक सामग्रियों के लिए 3.61लाख रुपए की जनसंपर्क राशि की स्वीकृति प्रदान की है|

श्री कृष्ण शिक्षण समिति आमापारा धमतरी को 15000 रुपये , रुद्रेश्वर बाल कल्याण समिति रुद्री 15000 रुपए, श्री रामकृष्ण मानस मंडली बागतराई 5000 रुपये, श्री जन जागृति मानस प्रचार समिति श्यामतराई 5000 रुपए, भक्ति सागर मानस मंडली बिजनापुरी 5000 रुपए, जय कर्मा नाट्य कला मंच एवं मानस मंडली गागरा 5000 रुपए, रिदम राग रंग फाउंडेशन एवं राग रंग एकैडमी धमतरी 10000 रुपए, विनयांजलि शिक्षण समिति छाती 15000 रुपए, न्यू दुर्गा उत्सव एवं फाग महोत्सव समिति बोड़रा (डाही) 5000 रुपए, विंध्यवासिनी शिक्षण समिति धमतरी 15000 रुपए, शासकीय प्राथमिक विद्यालय बिरेतरा 15000 रुपए, शासकीय माध्यमिक विद्यालय बिरेतरा 15000 रुपए, दिव्य ज्योति महिला मंडली खरेंगा 5000 रुपए, श्री मारुती बाल लीला एवं मानस मंडली कलाकारी 5000 रुपए, श्रीराम शिक्षण समिति मड़ईभाठा 15000 रुपए, जय शीतला महिला मंडली दानीटोला वार्ड 5000 रुपये, मातृभूमि महिला स्व सहायता समूह बनियापारा धमतरी 15000 रुपए, जय मां कर्मा महिला स्व सहायता समूह रीवागहन 5000, सरस्वती शिक्षण समिति नगर पंचायत आमदी 15000, जय मां विंध्यवासिनी वेट लिफ्टिंग संघ धमतरी 15000 रुपए, चंचल स्व सहायता समूह अरौद डुबान 5000 रुपए, ज्ञान गंगा मानस मंडली भोथली 10000 रुपए, नवज्योति महिला मानस समूह अरौद डुबान 5000 रुपए, यशोधरा महिला स्व सहायता समूह बठेना वार्ड 5000 रुपए , धमतरी जिला साहित्य संगीत सांस्कृतिक मंच मुजगहन 10000 रुपए, मां विंध्यवासिनी महिला स्व-सहायता समूह विंध्यवासिनी वार्ड 5000 रुपए, रानी दुर्गावती महिला स्व- सहायता समूह गोकुलपुर वार्ड 5000 रुपए, गायत्री महिला स्व सहायता समूह पीपरछेड़ी दिमाग 10000 रुपए, प्राथमिक मतस्य सहकारी समिति मर्यादित पीपरछेड़ी 15000 रुपए, जागृति शिक्षण समिति बोंडरा 15000 रुपए, संध्या स्व- सहायता समूह मोगरागहन 5000 रुपए, श्री राम मानस परिवार मोंगरागहन 5000 रुपए, आदर्श बाल नाट्य कला मंडली सांकरा 5000 रुपए, पुष्पलता महिला स्व- सहायता समूह सिवनी खुर्द 5000 रुपए, जय मां सनी रामधुनी दरगाहन 4000 रुपए, जय सतबहनी महिला मानस मंडली दरगाहन 4000 रुपए, जय सदबहनी सेवा समिति कबीर साहेब मंडली दरगाहन 4000 रुपए, जय शीतला सेवा समिति दरगाहन 4000 रुपए, जय मां लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह बारना 5000 रुपए, मां विंध्यवासिनी महिला स्व -सहायता समूह मुड़पार 5000 रुपए, नवयुवा विवेकानंद समिति झुरानवागांव, सरस्वती ग्राम शिक्षण समिति सिवनी खुर्द 15000 रुपए को दिया जाएगा। सभी समितियों एवं शैक्षणिक संस्थाओं ने इसके लिए विधायक रंजना साहू का आभार प्रकट किया |