वर्तमान एवं पूर्व सभापति ने देखी श्रम पंजीयन की व्यवस्था

211

धमतरी| बुधवार को इंडोर स्टेडियम में अम्बेडकर वार्ड, नवापारा वार्ड, सोरिद वार्ड, रामसागरपारा वार्ड, जोधापुर वार्ड के लिए श्रम पंजीयन शिविर लगाया गया | शिविर में पात्र हितग्राही पंजीयन कराने पहुँच रहे है और शासन की सुविधाओं का लाभ ले रहे है | लोगों की मदद के लिए  सम्बंधित वार्ड के पार्षद भी पहुँचे| श्रम पंजीयन की व्यवस्था देखने सभापति अनुराग मसीह एवं  पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा भी पहुंचे| मौके पर श्रम विभाग एवं निगम के कर्मचारी शेरखान, आलोक तिवारी, छबी प्रजापति, सत्यम मूर्ति, कुलेश सोनी उपस्थित थे |