लाॅकडाउन का पूर्ण पालन कर प्रशासन का सहयोग करें : मुरारी यदु

576

धमतरी | भाजपा मंडल आमदी के अध्यक्ष मुरारी यदु ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नागरिकों से अपील करते हुए लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन करने व सभी को अपने घरों में रहने का आग्रह किया है। श्री यदु ने कोराना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे जिला प्रशासन के प्रयास के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन हर तरह का प्रयास कर रहा  है। किसी भी नागरिक को घबराने की आवश्यकता नहीं है। सतर्कता बरतने की जरूरत है।  सभी अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहें।

सभी नागरिकों से अपेक्षा है कि केवल अति आवश्यक सामग्री खरीदें एवं इमरजेंसी कार्य हेतु ही घर से बाहर निकलें व लाकडाउन के दौरान भीड़ से बचें। लाकडाउन के दौरान आप सभी सहयोग करें, प्रशासन व्यवस्था बनाने में लगा है| आप सभी जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं और जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने आगे कहा कि झूठा वादा करने वाली भूपेश सरकार के राज में कोरोना  मरीजों के लिए अस्पताल में जगह नहीं है | व्यवस्था बनाने में  सरकार फिसड्डी  साबित हो रही है | हमारी सरकार जनता के साथ कहकर वाहवाही लूटने काम कर रही है | धरातल पर कुछ भी काम नही हो रहा  है | कोरोना जैसी महामारी में कांग्रेस की सरकार शराब भट्टी को बंद कराने की जरूरत ही नही समझ रही हैं।  श्री यदु ने आगे कहा कि किसी भी दुविधा की स्थिति में भाजपा कार्यकर्ता  सेवा के लिए तत्पर हैं।