पुलिस को मिली शव दफनाने की सूचना, खुदाई में मिला भैंस का मृत पड़वा

626

धमतरी | थाना प्रभारी अर्जुनी उमेद टंडन को मोबाइल से मथुराडीह बीट के जंगल नर्सरी  में  शव दफनाने  की सूचना मिली | श्री टंडन ने  इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक बी. पी. राजभानु व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे को दी |  जिसके बाद  टीम मौके पर पहुंची |

कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में  घटनास्थल का उत्खनन किया गया। जिस भैंस का मृत पड़वा दिखा|  इस संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ  की गई | ग्रामीण दौवा सतनामी ने बताया कि करीबन 8 दिन पूर्व उसकी भैंस ने पड़वा को जन्म दिया था | बीमारी के कारण मौत हो जाने से उसके शव को  यहां दफन  किया गया |