धमतरी में खुला इंडियन कॉफी हाउस,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू शुभारंभ में अतिथि के रूप में हुई शामिल

30

धमतरी | शहरवासियों के लिए खुशखबरी। धमतरी में इंडियन कॉफी हाउस का भव्य शुभारंभ हुआ। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू मुख्य अतिथि रहीं रहीं। इस अवसर पर रंजना साहू ने कहा, “इंडियन कॉफी हाउस सिर्फ कॉफी की जगह नहीं, बल्कि विचारों के आदान-प्रदान का केंद्र है, धमतरी जैसे शहर में इसका खुलना युवाओं, बुद्धिजीवियों और आम जनता के लिए मिलन-सार जगह बनेगी। सहकारिता की मिसाल इंडियन कॉफी हाउस रोजगार भी देगा और शहर की पहचान भी बढ़ाएगा।” इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल बरडीया, वरिष्ठ पत्रकार रंजीत छाबड़ा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री बीथिका बिस्वास, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा रेशमा शेख, महिला मोर्चा से पवित्रा दीवान, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय हिन्दूजा, भाजपा नेत्री रितिका यादव, भाजयुमो मंत्री पंकज साहू, पत्रकार आशीष बंगानी, विजय साहू, लोकनाथ साहू, सुरेश वर्दियानी सहित शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, भाजयुमो कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। पहले दिन ही कॉफी और स्नैक्स का लुत्फ उठाने वालों की भीड़ लगी रही।