
धमतरी। श्रीराज मानस संघ धमतरी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में त्रिदिवसीय भव्य आवासीय मानस व्याख्यान मंथन कार्यशाला द्वितीय वर्ष का आयोजन दिनांक 26, 27, 28 जून 2026 दिन शुक्र, शनि, रवि को आमंत्रण हेरिटेज रुद्री रोड धमतरी मे रखा गया है। विदित हो की गत वर्ष 2025 मे भी मानस व्याख्यान प्रशिक्षण का आयोजन राज मानस संघ के तत्वावधान मे आयोजित था जिसमे प्रदेश भर से लगभग 200 प्रतिभागी सम्मिलित हुए थे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त मानस शक्ति केंद्र के अध्यक्ष/सचिव, समस्त पदाधिकारी गण, मानस मंडली के साथी, राघवेन्द्र सरकार मानस परिषद, तहसील राजमानस संघ गुरुर एवं मानस शक्ति केंद्र सोनारपारा उड़ीसा के पदाधिकारीगण,जुटे हुए है अध्यक्ष अर्जुन पूरी गोस्वामी सचिव डॉ जे एल देवांगन प्रवक्ता डॉ भूषण लाल चंद्राकर ने ब्याख्यान मे रूचि रखने वाले विद्वान् साथियों को उक्त कार्यशाला मे अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेकर मानस के गूढ रहस्यो की जानकारी प्राप्त कर मानस मंचो के माध्यम से जन सामान्य तक प्रेषित करने की अपील की है l कार्यशाला पूर्णतः आवासीय है जिसमे भोजन नास्ता चाय एवं आवास की पूर्ण व्यवस्था रखा गया है कार्यशाला मे प्रतिभागीयों के लिए 300/ रूपये की सहयोग राशि निर्धारित किया गया है*।
*उक्त मानस मंथन कार्यशाला के आचार्य श्री महेन्द्र साहू शिक्षक,.श्री प्रेम लाल साहू
,डां.लोकेश साहू,श्री कोदू राम चन्द्राकर,डां भूषण लाल चन्द्राकर ब्याख्याता,श्री प्यारेलाल साहू सेवा निवृत ब्याख्याता जी होंगे,प्रथम दिवस 26/6/26 को दोपहर भोजन अवकाश के बाद 1.00 घंटा संगीत विधा पर चर्चा एवं द्वितीय दिवस 27/6/26 को भोजन अवकाश के बाद 1.00घंटा संचालक के विधा पर चर्चा होगा। संगीत विधा के आचार्य श्री विरेन्द्र साहू (प्राचार्य- कृष्णा संगीत महाविद्यालय धमतरी) एवं मंच संचालक विधा के आचार्य श्री अर्जुन पुरी गोस्वामी जी एवं श्री योगेश्वर साहू जी होंगे*।*मानस व्याख्यान मंथन कार्यशाला,में भाग लेने के लिए डॉ.जे.एल.देवागन डां.भूषण चन्द्राकर श्री दानी राम साहू श्री प्रेम लाल साहू .डां.लोकेश साहू श्री महेन्द्र साहू श्री योगेश्वर साहू श्री चिरंजीव हिरवानी .श्रीशिव दयाल साहू श्री भूपेश बनपेलासे सम्पर्क कर सकते है उक्त कार्यक्रम के लिए अतिथि के रूप मे जिले के कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा जी को राज मानस संघ द्वारा आमंत्रित किया गया है साथ ही साथ राज मानस संघ धमतरी द्वारा धर्मान्तरण को रोकने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बनाये गए कानून के लिए मुख्यमंत्री के नाम आभार पत्र कलेक्टर महोदय को सौपकर पशुबलि पर प्रतिबंध लगाने नशामुक्ति व गौ संरक्षण के लिए प्रत्येक ग्राम मे गौशाला बनाने की मांग कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को की गईं है ।






