धमतरी | पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के अधिसूचना क्रमांक 245/परीक्षा/पूरक/आवेदन-ऑनलाईन/ 2026 दिनांक 08.06.2026 के अनुसार पूरक परीक्षा स्नातक-बी.ए./बी.एस.सी./बी.कॉम. /दो नियमित/अमहाविद्यालयीन (भूतपूर्व) जो पूरक की अर्हता प्राप्त की है उनको विश्वविद्यालय के अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाईन पर दिनांक 09.06.2026 से आवेदन प्रारंभ हो चुकी है। जो दिनांक 25.06.2026 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। विलंब शुल्क के साथ 30.06.2026 तक निर्धारित है। ऑनलाईन कराने के पश्चात् हार्ड कॉपी महाविद्यालय के काउण्टर नबंर 02 में बी.सी.एस.शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी के परीक्षार्थी 30 रू. अग्रेषण शुल्क के साथ व अन्य महाविद्यालय के परीक्षार्थी 130 अग्रेषण शुल्क के साथ अनिवार्य रूप से जमा करना सुनिश्चित करें।






