26 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा स्थगित
धमतरी | मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आगामी 26 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि प्रवेश के लिए वर्तमान में आबंटित संस्था को इम्पैनलमेंट करने एवं प्रवेश की प्रक्रिया में विलंब होने के कारण उक्त परीक्षा स्थगित की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को कहा गया है कि वे आयोजित लिखित परीक्षा के संबंध में आवेदन जमा नहीं करें। सहायक आयुक्त ने यह भी बताया कि शासन से निर्देश प्राप्त होते ही पृथक से सूचना जारी की जाएगी।






