प्रसिद्ध योग संघ ने मुख्यमंत्री और महापौर को धन्यवाद दिया

1

योग विषय को चिकित्सा शिक्षा विभाग में शामिल करने से हर्ष
धमतरी। प्रसिद्ध योग संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने धमतरी के महापौर रामू रोहरा से 13 जून को भेंटकर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गत दिनों कैबिनेट की बैठक में योग विषय को समाज कल्याण विभाग से हटकर चिकित्सा शिक्षा विभाग में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इस मंजूरी से पूर्व कुछ माह पहले महापौर रामू रोहरा के माध्यम से योग अभ्यासिका रूचि साहू ने धमतरी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट की थी। मुख्यमंत्री को योग के बारे में अवगत कराकर योग विषय को स्कूलों में पाठ्यक्रम के रूप में शामिल कर विषय के रूप में पढ़ना का निवेदन किया था। योग के महत्व को लोगों तक पहुंचाने और प्रोत्साहित करने के लिए जनप्रतिनिधि के रूप में रामू रोड़ लगातार कार्य कर रहे हैं। योग विषय को राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा शिक्षा विभाग में शामिल करने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं धमतरी के महापौर रामू दोहरा को धन्यवाद देते हुए प्रसुद्धि योग संघ ने समस्त योग साधकों एवं योग अभ्यासकों की ओर से आभार व्यक्त किया हैं धन्यवाद देने वालों में प्रसिद्धि योग संघ धमतरी के डा संदीप साहू, उमराव साहू ,उत्तरा सिंह गौतम, खिलेश्वर साहू, डॉली यादव, डेमिन साहू, संतोषी, उमेंद्र भारद्वाज, ममता ठाकुर. तिलक कुमार ध्रुव, लक्ष्मण पहलवान शामिल हैं।