यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने विद्यार्थियों को दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

4

धमतरी में हरित अभियान: पोटियाडीह स्कूल में 60 पौधों का वृक्षारोपण

धमतरी। पर्यावरण संरक्षण और हरित धमतरी अभियान के तहत यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, धमतरी इकाई द्वारा शासकीय हाई स्कूल पोटियाडीह में यूथ एवं इको क्लब के सहयोग से सघन वृक्षारोपण एवं सीड बॉल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में करीब 60 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया तथा विद्यार्थियों को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं। ये शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ जल संरक्षण, जलवायु संतुलन, जैव विविधता के संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभावों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।

इस दौरान यूथ एवं इको क्लब प्रभारी गीतांजलि साहू एवं विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में सीड बॉल यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन को सौंपे, जिनका उपयोग वर्षा ऋतु में विभिन्न क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

कार्यक्रम में चेयरमैन हुकुमचंद जैन, अध्यक्ष रमेश देव, सचिव सुबोध महावर, पूर्व चेयरमैन योगेश गुप्ता, डॉ. भूपेंद्र सोनी, डॉ. धर्मेंद्र सिन्हा, विश्वेश कोटवानी, परविंदर कौर गिल एवं आद्या महावर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्राचार्य चंपा चंद्राकर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, धमतरी इकाई ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने में सहभागी बनने की अपील की।