SP की सख्ती लाई रंग: धमतरी में ताबड़तोड़ कार्रवाई, गांजा तस्करी पर बड़ा प्रहार

0

धमतरी पुलिस का गांजा नेटवर्क सटीक वार – सांकरा नाके पर फिर 37.800 किलो गांजा जब्त, 25.30 लाख की कार्यवाही में 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार , एसपी द्वारा स्वयं नाका चेकिंग एवं ब्रिफिंग का दिखा स्पष्ट असर – 24 घंटे में 2 बड़ी कार्यवाही, 92.770 किलो गांजा जब्त, धमतरी पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क को किया ध्वस्त

धमतरी | पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सघन एवं निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखते हुए अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया जा रहा है। विशेष रूप से बोरई, कुन्दई (जिला नबरंगपुर, ओडिशा) एवं विश्रामपुरी (जिला कोंडागांव) ट्राई-जंक्शन पर अंतर्राज्यीय समन्वय को मजबूत कर रणनीतिक रूप से चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां सतत चेकिंग की जा रही है। एसपी धमतरी द्वारा स्वयं नाकों का निरीक्षण कर वहां तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को विस्तृत ब्रीफिंग देते हुए प्रत्येक वाहन की सूक्ष्मता से जांच करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर बनाए रखने के स्पष्ट, कड़े एवं परिणामोन्मुख निर्देश दिए गए। इस सख्त मॉनिटरिंग और प्रभावी मोटिवेशन का ही दमदार परिणाम रहा कि महज 24 घंटे के भीतर धमतरी पुलिस ने दो बड़ी कार्यवाहियों को अंजाम देते हुए कुल 92.770 किलोग्राम गांजा जब्त किया तथा अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क को प्रभावी रूप से ध्वस्त कर दिया। इसी क्रम में दिनांक 05.05.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मैनपुर की ओर से एक सफेद रंग की महेन्द्रा TUV 300 वाहन में सवार तीन व्यक्ति अवैध गांजा लेकर धमतरी की ओर आ रहे हैं,की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सांकरा चेक पोस्ट/नाका में सघन वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन क्रमांक MH 30 AZ 4746 को रोका गया। वाहन की सूक्ष्म जांच एवं तलाशी लेने पर डिक्की में छिपाकर रखे गए गांजे के 44 पैकेट बरामद किए गए। जिसमें कुल 37.800 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 18,90,000/- रुपये) को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। छताछ में आरोपियों ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि वे उक्त मादक पदार्थ गांजा भवानीपटना ओडिशा से खरीदकर बिक्री करने के उद्देश्य से नासिक महाराष्ट्र ले जा रहे थे। जप्त सामग्री विवरण: –  गांजा – 37.800 किलोग्राम (कीमत लगभग 18,90,000/- रुपये), महेन्द्रा TUV 300 वाहन – 6,00,000/- रुपये  04 मोबाइल फोन – 40,000/- रुपये,  कुल जुमला कीमती – 25,30,000/- रुपये

 गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण: –  (01) अजय नंदू जाधव पिता नंदू जाधव,उम्र 27 वर्ष,साकिन राजनगांव,14 चारी रोड राहता,थाना राहता, जिला अहमद नगर महाराष्ट्र, (02) मनोहर बालाजी कांबले पिता बालाजी कांबले,उम्र 35 वर्ष साकिन नगर देवी मंदिर परिसर शिंदे नासिक,थाना नासिक रोड़,जिला नासिक, महाराष्ट्र (3) अंतावन राजू पगारे पिता,राजू सयाजी पगारे, उम्र 19 वर्ष, साकिन गौतम नगर राहता,थाना राहता, जिला अहमद नगर महाराष्ट्र के रहने वाले बताये‌। तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिहावा में अपराध क्र.39/26 धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है एवं न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि एक दिवस पूर्व ही सांकरा चेक पोस्ट पर सिहावा पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए 54.970 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 27,00,000/- रुपये), एक डस्टर वाहन एवं मोबाइल फोन सहित कुल 33,53,500/- रुपये की संपत्ति जप्त की गई थी। इसके 15 दिन पूर्व ही सांकरा चेक पोस्ट/नाके पर सिहावा पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे गांजा तस्करों पर प्रभावी प्रहार किया गया था। उक्त कार्यवाही में कुल 127.09 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 63,54,500/-रुपये), घटना में प्रयुक्त वाहन (9,00,000/-रुपये), दो मोबाइल (15,000/-रुपये) एवं 1,500/- रुपये नगद सहित लगभग 72,71,000/-रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई थी। धमतरी पुलिस द्वारा लगातार की जा रही इन सख्त एवं रणनीतिक कार्यवाहियों के परिणामस्वरूप सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय गांजा तस्करी नेटवर्क पर प्रभावी दबाव बना हुआ है तथा अवैध मादक पदार्थों के परिवहन पर लगातार अंकुश लगाया जा रहा है।