धमतरी | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत के बस्तर प्रवास के दौरान धमतरी आगमन पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका अभूतपूर्व और भव्य स्वागत किया। बठेना चौक पर आयोजित इस स्वागत समारोह में भारी संख्या में कांग्रेसी एकत्र हुए, जिन्होंने आतिशबाजी और गगनभेदी नारों के साथ शीर्ष नेतृत्व का अभिनंदन किया। प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत बस्तर में आयोजित होने वाली विशाल ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ रैली में शामिल होने जा रहे हैं। इस प्रवास के दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सहप्रभारी ए.एस. सम्पप्त कुमार सहित प्रदेश संगठन के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के तत्वावधान में शहर के मुख्य प्रवेश द्वार बठेना चौक पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

जैसे ही नेताओं का काफिला धमतरी पहुंचा, कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था। जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों, और फ्रंटल संगठनों, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, और सेवादल के पदाधिकारियों ने सुखदेव भगत, दीपक बैज और चरणदास महंत को फूलों के बड़े हार और गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया। इस संक्षिप्त पड़ाव के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने कहा कि वर्तमान समय में देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संकल्पित है। बस्तर में आयोजित हो रही ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ रैली इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने धमतरी कांग्रेस के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का यही उत्साह आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बस्तर की यह रैली देश और प्रदेश की राजनीति में एक नया संदेश देगी। जनता के अधिकारों और उनके मतों की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ रही है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, अम्बिका मरकाम, पूर्व विधायक लेखराम साहू, लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व महापौर विजय देवांगन, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, जिला संगठन महामंत्री अरविंद दोषी, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, कविता बाबर, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, खिलेन्द्र ध्रुव, अनवर रजा, राजू सोम, जिला उपाध्यक्ष सलीम रोकडिया, वसीम कुरैशी, जानसिंह यादव, नरेश जसूजा, जिला महामंत्री आलोक जाधव, विक्रांत पवार, आकाश गोलछा, योगेश लाल, सचिन भंसाली, मनोज साहू, सोहद्रा साहू, हरमिंन्दर छाबड़ा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, पार्षद सुमन मेश्राम, रामेश्वरी कोसरे, पूर्व जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू, योगेश बाबर, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंबिका सिन्हा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, शास्त्री सोनवानी, सेवादल जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरनारायण साहू, मजदूर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अविनाश मारोठे, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरीफ रोकडिया, घनश्याम साहू, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, जिला सचिव राजेश पांडे, तनवीर कुरैशी, रामनाथ यादव, मोहित देवांगन, सलीम तिगाला, शैलेंद्र दीवान, ऋषभ ठाकुर, कन्हैया सोनी, उदित नारायण साहू, यश राजपूत, सूरज पासवान, कमलेश सोनकर, अजय डहरिया, देवेंद्र देवांगन, अंबर चंद्राकर, गीतराम सिन्हा, आशुतोष खरे, अजय सिन्हा, जैनुद्दीन रिज़वी, अमित बाघमरिया, श्रवण साहू, दीपक साहू, मोहन ध्रुव, सोमेश मेश्राम, लुकेश्वरी साहू, प्रीतम साहू, संजू साहू, कविता साहू, नीलकंठ साहू, कन्हैया सोनी, नवीन गजेंद्र, शंकर माखीजा, राजू कुरैशी, गोपाल कामड़े, हेमंत सेन, कुणाल यादव, रवि नेताम, वातंजलि गोस्वामी, चंदन रजक, दिनु ध्रुव, ज्ञानचंद सिन्हा, संतोष साहू, दिलीप बजाज, गनेश्वरी कामड़े, जितेंद्र चंदेल, धनंजय साहू, धर्मेंद्र पटेल, योगेश्वर साहू, बंटी ध्रुव, प्रणय बच्चन, विजेंद्र रामटेके, जितेंद्र साहू, हितेश्वरी सिन्हा, तोषण माला, तेजराम सिन्हा, शत्रुघन साहू, हेमलाल बंजारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







