पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 नवंबर सोमवार को धमतरी में, मितानिन बहनों करेंगे सम्मान

0

धमतरी विधायक ओंकार साहू के सौजन्य से आयोजित होगा मितानिन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन
धमतरी। धमतरी में 23 नवंबर, सोमवार को मितानिन सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
यह कार्यक्रम धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा मितानिन बहनों को उनके समर्पण, सेवा भावना एवं स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। साथ ही संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर कार्य कर रही मितानिन बहनों के योगदान को सम्मान देना
इस अवसर पर समस्त मितानिन बहनों, संगठन के पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की आमंत्रित की गई है।
धमतरी विधायक ओंकार साहू ने सभी सम्माननीय मितानिन बहनों एवं कार्यकर्ताओं से अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर समारोह को सफल बनाने का आग्रह किया है।