ED के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर धरना, गांधी मैदान में फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

0

धमतरी | प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई और उसके कथित दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजनैतिक द्वेष के तहत की जा रही कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने उग्र प्रदर्शन किया। आंदोलन के तहत कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के निवास के सामने जोरदार विरोध -प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता गांधी मैदान पहुंचे, जहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। विरोध प्रदर्शन की शुरुआत रामगोपाल अग्रवाल के निवास स्थान से हुई। सुबह से ही जिले भर के कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उनके निवास के बाहर जुटना शुरू हो गए थे। केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में कांग्रेसियों ने घर के सामने ही धरना दे दिया और सड़क पर बैठ गए। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ED, CBI और IT जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। नेताओं ने आरोप लगाया कि रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि वे इस तरह की तानाशाही से डरने वाले नहीं हैं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनका यह विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। धरना स्थल पर केंद्र सरकार विरोधी नारों से माहौल पूरी तरह गरमाया रहा। निवास के सामने धरना प्रदर्शन समाप्त करने के बाद सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता राजीव भवन में एकत्रित हुए। यहां आगे की रणनीति पर चर्चा करने के बाद कार्यकर्ता गांधी मैदान पहुँचे कार्यकर्ता लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। जैसे ही कांग्रेसी गांधी मैदान पहुंचे, आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नीतियों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान पुतला दहन को रोकने के लिए वहां तैनात पुलिस बल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद भारी संख्या में मौजूद प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने में सफल रहे। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, शरद लोहाना, पूर्व महापौर विजय देवांगन, पूर्व अध्यक्ष दुग्ध महासंघ विपिन साहू, पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत नीशू चंद्राकर, संगठन महामंत्री अरविंद दोषी, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष सूर्याराव पवार, सलीम रोकडिया, वसीम कुरैशी, राजेंद्र साहू, सूर्यप्रभा चेटियार, जिला महामंत्री आकाश गोलछा, विक्रांत पवार, डीहूराम साहू, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, खिलेन्द्र ध्रुव, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, सेवादल जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला अध्यक्ष लकेश्वर साहू, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, महिला कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, पार्षद सुमन मेश्राम, रेखा साहू, अजय वर्मा, समीना अंजुम, पूर्णिमा रजक, जिला सचिव खिलेंद्र साहू, राजेश पांडे, सलीम तिगाला, उदित साहू, मोहन देवांगन, सोहद्रा साहू, चंद्रहास साहू, गीतराम सिन्हा, शैलेंद्र दीवान, तिलक सोनकर, देवेन्द्र देवांगन, नवीन गजेंद्र, मोहन ध्रुव, गोपाल कामड़े, भागी ध्रुव, गजानंद रजक, गनेश्वरी कामड़े, अमित बाघमरिया, अजय डहरिया, यश राजपूत, अविनाश मारोठे, संजू साहू, अम्बर चंद्राकर, नमन बंजारे, रजत सोनकर, वातंजलि गोस्वामी, प्रवीण साहू, आवैश हाश्मी, योगेश साहू, केशव साहू, अभिषेक ठाकुर, जय श्रीवास्तव, हेमंत सेन, साहिल अहमद, अजय सिन्हा, मानिक साहू, सूरज पासवान, दीपक साहू, श्रवण साहू, मनीषा पटेल, यशवंत पटेल, लक्ष्मीकांत साहू, धनंजय साहू, वसीम खिलची, अनिल कुर्रे, धर्मेन्द्र पटेल, अयान हाशमी, रियाज अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।