
योग से स्वस्थ तन, शांत मन और बेहतर स्मरण शक्ति का मिलता है लाभ – वीरेंद्र कुमार गजबिए
लोहरसी (धमतरी) l गुरुकुल विद्यासागर विद्यालय लोहरसी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार गजबिए ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे तन, मन और बुद्धि को स्वस्थ एवं संतुलित रखता है। नियमित योगाभ्यास से स्मरण शक्ति बढ़ती है और व्यक्ति अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहता है।
सभा अध्यक्ष के रूप में उपस्थित ज्ञानेश्वरी साहू ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से प्रतिदिन योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
संस्था प्रमुख भारत लाल साहू एवं योग प्रशिक्षक पुष्पांजलि देवांगन ने बाबा रामदेव द्वारा बताए गए विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर खोमेश्वरी साहू, कुसुमलता सिन्हा, सुरेखा ध्रुव, तारिणी साहू, खुशबू साहू, गुनीता साहू, सिन्हा मैडम, यादव मैडम, साहू मैडम सहित बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन और योग को अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।






