मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की प्रगति पथ यात्रा

7
धमतरी l  केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी द्वारा शनिवार को भव्य प्रगति पथ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जिले में हुए प्रमुख विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। सांसद रुपकुमारी चौधरी, जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, जिपं अध्यक्ष अरुण सार्वा,  प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, प्रगति पथ यात्रा संयोजक पं. राजेश शर्मा सहित वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता हुए शामिल प्रगति पथ यात्रा के दौरान जिले के प्रमुख विकास कार्यों का अवलोकन किया गया।
इनमें अटल परिसर, धमतरी बायपास, नवीन रेलवे स्टेशन, भारतमाला परियोजना के अंतर्गत धमतरी इंटरचेंज-केरेगांव मार्ग तथा गंगरेल स्थित बरदिहा लेक व्यू कॉटेज शामिल हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि इन परियोजनाओं ने धमतरी जिले के विकास को नई दिशा देने का कार्य किया है। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को सेवा, सुशासन और विकास का प्रतीक बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से देश के हर वर्ग को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि प्रगति पथ यात्रा का उद्देश्य विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाना है। प्रगति पथ यात्रा संयोजक पंडित राजेश शर्मा ने भारत माला परियोजना के संदर्भ में बताया कि  छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी को एक नया आयाम देने के लिए ‘भारतमाला परियोजना’ के तहत रायपुर से विशाखापट्टनम तक सिक्स-लेन (6-Lane) सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस नए एक्सप्रेसवे के चालू होने से न केवल दोनों राज्यों के बीच की दूरी घटेगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेंगे। जाम की झंझट से मिलेगी मुक्ति पुरानी सड़कों पर यातायात की अव्यवस्था और भारी जाम के कारण राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, जिससे यात्रा समय पर पूरी नहीं हो पाती थी। नए भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बनी यह सिक्स-लेन सड़क इन सभी समस्याओं का स्थाई समाधान साबित होगी। अब रायपुर से विशाखापट्टनम की यात्रा बेहद सुगम और सुरक्षित हो जाएगी लाल l