Home Latest  धमतरी पुलिस का अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ा प्रहार – 4 अलग- अलग प्रकरणों पर कार्यवाही में 04 आरोपी गिरफ्तार

 धमतरी पुलिस का अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ा प्रहार – 4 अलग- अलग प्रकरणों पर कार्यवाही में 04 आरोपी गिरफ्तार

0
 धमतरी पुलिस का अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ा प्रहार – 4 अलग- अलग प्रकरणों पर कार्यवाही में 04 आरोपी गिरफ्तार

 थाना मगरलोड, कुरूद एवं चौकी बिरेझर पुलिस की सख्त कार्यवाही -अवैध शराब,नगदी रकम,प्रयुक्त वाहन सहित कुल 28,230/-रु० जप्त,  एसपी धमतरी के निर्देश पर जिलेभर में अभियान जारी – अवैध कारोबारियों पर लगातार कसी जा रही नकेल, पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिलेभर में अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। अपराध एवं नशे के कारोबार पर निर्णायक प्रहार करते हुए पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही कर असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा जा रहा है।, इसी क्रम में थाना मगरलोड, थाना कुरूद एवं चौकी बिरेझर पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी रेड कार्यवाही करते हुए अवैध शराब बिक्री में संलिप्त 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब, नगदी रकम एवं वाहन जप्त किया गया।

धमतरी | धमतरी पुलिस द्वारा की गई इन लगातार कार्यवाहियों से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है। थाना मगरलोड की प्रभावी कार्यवाही थाना मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बेलरदोना मार्ग स्थित शराब भट्ठी आहता में एक व्यक्ति अवैध रूप से भारी मात्रा में बियर रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। पुलिस को देखकर शराब खरीदने वाले लोग मौके से फरार हो गए, वहीं शराब बिक्री करते एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उत्तम निषाद उर्फ राजा पिता रमेशर निषाद उम्र 27 वर्ष निवासी मथुरानगर मगरलोड थाना मगरलोड जिला धमतरी बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सफेद रंग के कपड़े के झोले में रखी Budweiser Magnum कंपनी की 17 नग केन बियर प्रत्येक में 500-500 एमएल कुल 8.500 लीटर बियर शराब कीमती 3230/- रुपये एवं बिक्री रकम 1300/- रुपये, कुल जुमला 4530/- रुपये जप्त किया गया। आरोपी के पास शराब रखने एवं बिक्री करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। आरोपी का नाम- उत्तम निषाद उर्फ राजा पिता रमेशर निषाद उम्र 27 वर्ष निवासी मथुरानगर मगरलोड, थाना मगरलोड ,जिला धमतरी(छ.ग.)  थाना कुरूद की कार्यवाही- ग्राम गाड़ाडीह थाना कुरूद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पंचायत के पास ग्राम गाड़ाडीह में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही की गई। मौके पर शराब खरीदने वाले लोग फरार हो गए, जबकि आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गिरधर साहू पिता स्व. रामनारायण साहू उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम गाड़ाडीह थाना कुरूद जिला धमतरी बताया। आरोपी के कब्जे से लाल रंग के प्लास्टिक थैले में रखी 15 पौवा शोले देशी मसाला शराब कुल 2.700 लीटर शराब कीमती 1500/- रुपये एवं बिक्री रकम 350/- रुपये, कुल जुमला 1850/- रुपये जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 152/2026 धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।  थाना कुरूद की कार्यवाही – नया बाजार क्षेत्र थाना कुरूद पुलिस द्वारा नया बाजार कुरूद क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 06 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 480/- रुपये, 04 पौवा देशी मसाला शराब कीमती 400/- रुपये, बिक्री रकम 300/- रुपये एवं पुरानी इस्तेमाली होंडा एक्टिवा वाहन कीमती 20,000/- रुपये जप्त किया गया। कुल जुमला 21,180/- रुपये रहा। आरोपी किशोर कुमार ध्रुव पिता स्व. ऋषिराम ध्रुव उम्र 38 वर्ष निवासी इंद्रा नगर कुरूद के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 154/26 धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।  चौकी बिरेझर की कार्यवाही- चौकी बिरेझर पुलिस द्वारा ग्राम सोनपुर बड़े नहर नाली के पास घेराबंदी कर कार्यवाही की गई, जहां आरोपी सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 17 पौवा देशी शराब कीमती 1,700/- रुपये एवं बिक्री रकम 150/- रुपये कुल जुमला 1,850/- रुपये जप्त किया गया। आरोपी कमलेश कुमार टण्डन पिता सिताराम उम्र 35 वर्ष निवासी मरौद थाना कुरूद जिला धमतरी के विरुद्ध चौकी बिरेझर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 153/26 धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। धमतरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि अपने आसपास संचालित किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here