
महिला बंदिनी अब परिवारजन एवं अधिवक्ता से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से कर सकेंगी बात
रायपुर। उपमुख्यमंत्री Vijay Sharma की घोषणा के अनुरूप मदर्स डे के अवसर पर महिला जेल, रायपुर में “प्रिजन इनमेट वीडियो कॉलिंग सिस्टम” का शुभारंभ किया गया। इस सुविधा के माध्यम से अब महिला बंदिनी अपने परिवारजन एवं अधिवक्ता से वीडियो कॉलिंग के जरिए बातचीत कर सकेंगी।
यह सिस्टम जेल विभाग एवं BSNL के मध्य संपादित एमओयू के अंतर्गत स्थापित किया गया है। इस पहल से महिला बंदिनियों को अपने परिजनों से बेहतर संवाद की सुविधा मिलेगी।
साथ ही “निश्चय” कार्यक्रम के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण प्राप्त 38 महिला बंदिनियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला बंदिनियों के साथ जेल में रह रहे 14 बच्चों को भी जेल विभाग की ओर से उपहार वितरित किए गए।
इस अवसर पर Himanshu Gupta हिमांशु गुप्ता (डीजी जेल), Yogesh Singh Kshatri योगेश सिंह क्षत्री (जेल अधीक्षक), Vijay Chhablani विजय छबलानी (बीएसएनएल), Garima Pandey सुश्री गरिमा पांडेय (महिला जेल प्रभारी) सहित जेल स्टाफ एवं संबंधित महिला बंदिनी उपस्थित रहीं।






