Home Latest कार्यशाला में अधिकारी-कर्मचारियों को तनाव रहित और प्रभाशाली अभिभावक बनने के दिए गए टिप्स

कार्यशाला में अधिकारी-कर्मचारियों को तनाव रहित और प्रभाशाली अभिभावक बनने के दिए गए टिप्स

0
कार्यशाला में अधिकारी-कर्मचारियों को तनाव रहित और प्रभाशाली अभिभावक बनने के दिए गए टिप्स

धमतरी । तनाव से खुद को दूर रखने और प्रभावशाली पेरेंटिंग के गुर सिखाने आज एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पहल एक नई सोच जन सेवा एवं कल्याण समिति भिलाई और ज़िला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सिहावा चौक स्थित स्थानक भवन में किया गया। इस अवसर पर वक्ता श्री अलक्क्षेन्द्र मोगरे ने स्व सम्मोहन से तनाव दूर रखने और हर परिस्थिति में खुद को तनावमुक्त रखने के कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

उन्होंने सुबह 11 बजे से आहूत इस कार्यशाला में स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए विभिन्न गतिविधियां भी कराई और चर्चा-परिचर्चा के जरिए बहुत ही हल्के-फुल्के माहौल में सबको निजी और सार्वजनिक जीवन में खुद में आत्मविश्वास भरने, तनाव रहित और हर तरह की मानसिक और शारीरिक बीमारियों से दूर रहने के कुछ टिप्स दिए। वहीं श्री आदित्य ताम्रकार ने प्रभावशाली अभिभावक बनने के बेसिक गुर सिखाए। उन्होंने सभी अभिभावकों का आह्वान किया कि बच्चों के शौक को पूरा ना करें, बल्कि उनकी जरूरतों को पूरा करें। उन्होंने अभिभावकों को खुद उदाहरण बनकर बच्चों को कुछ भी बेहतर सिखाने की सलाह दी। साथ बच्चों को आने वाली कठिनाईयों से उबरने के लिए तैयार करने के टिप्स भी दिए । इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here