
धमतरी | बसंत फाउंडेशन छत्तीसगढ़ कुरूद के तत्वाधान में तीन दिवसीय जीवन रंग चित्रकला प्रदर्शनी प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह छत्रपति शिवाजी मराठा मंगल भवन धमतरी में रखा गया था जिसमें श्री बसंत साहू जी के द्वारा पेंटिंग का प्रचार प्रसार एवं उनकी मेहनत और लगन को देखकर सभी ने उनकी प्रशंसा की इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली, ज्योति चंद्राकर अध्यक्ष नगर पालिका कुरूद ज्योति जैन अध्यक्ष नगर पंचायत भखारा सरिता दोषी समाजसेवक रीतु राज पवार जी डिपेंद्र साहू जी महेंद्र पंडित जी चेतन हिंदुजा जी मनोज साहू जी राकेश साहू जी कृष्णकांत साहू जी एवं धमतरी से आए वरिष्ठ नागरिक एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे |
श्री लेख राम साहू जी अपने उद्बोधन में कहां की जिस तरह से बसंत साहू जी के द्वारा कलाकृति कर पेंटिंग तैयार किये है काबिले तारीफ है बसंत साहू जी 90% विकलांग होने के बावजूद भी उसकी मेहनत उसकी लगन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिसको राष्ट्रपति पुरस्कार, मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किया गया है|
यह छत्तीसगढ़ और धमतरी जिला के लिए बहुत बड़ी गौरव की बात है आज आदमी बेरोजगार होने से आर्थिक तंगी का सामना करते हैं लेकिन बसंत साहू जी की मेहनत और लगन को देखकर छत्तीसगढ़ के युवाओं को इनसे प्रेरणा लेना चाहिए की एक 90% विकलांग होने के बावजूद बड़े-बड़े पुरस्कार लेकर कुरुद विधानसभा को गौरवान्वित किये है






