हाईवे पेट्रोलिंग से जरुरतमंद एवं घायल व्यक्तियों को तत्काल मिल रही सहायता

356

धमतरी | विगत कुछ समय से यातायात के बढ़ते दबाव और राष्ट्रीय राजमार्गों व मुख्य मार्गो में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के साथ साथ हो रही लूटपाट की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए सतत निगरानी रखने व अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक बी. पी. राजभानु ने हाईवे पेट्रोलिंग वाहन एवं उसमें संलग्न कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे व उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्रीमती सारिका वैद्य के मार्गदर्शन में तीनों हाईवे पेट्रोलिंग वाहन अपने निर्धारित रूट में सतत पेट्रोलिंग करते हुए किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल अल्पतम समय में मौके पर पहुंचकर जरूरतमंद लोगों की आवश्यक मदद कर रही है।  इसी क्रम में ग्राम भूरसीडोंगरी (सिहावा) निवासी एक व्यक्ति अपने फैमिली के साथ  दुर्ग जा रहा था | उनकी गाड़ी ग्राम मथुराडीह के पास खराब हो गई | कार का जैक खराब होने से हाईवे पेट्रोलिंग 2 के द्वारा उनकी  मदद की गई। हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान साइकिल चालकों की सड़क दुर्घटना से सुरक्षा हेतु उनकी साइकिल के पीछे रेडियम की पट्टी लगाई गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में तीनों हाईवे पेट्रोलिंग अपने निर्धारित रूट में लगातार पेट्रोलिंग करते हुए समय-समय पर मार्ग से लगे ग्रामों में आम जनता से मिलकर यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उसका पालन करने एवं हाईवे पेट्रोलिंग के कार्यों के बारे में बताकर संपर्क नंबर देकर किसी भी प्रकार की घटना-दुर्घटना होने पर सूचना अविलंब देने समझाइश देते हुए पांपलेट वितरण किया जा रहा है। उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सारिका वैद्य, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री रागिनी तिवारी, यातायात प्रभारी श्रीमती सत्यकला रामटेके, वाहन शाखा प्रभारी  बी.आर. सिन्हा एवं संबंधित थाना प्रभारी द्वारा समय-समय पर हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों को चेक कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया जा रहा है।