Home Latest सायबर एवं कोतवाली टीम ने किया सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को...

सायबर एवं कोतवाली टीम ने किया सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार

धमतरी | अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री जी.सी.पति के मार्गदर्शन में दिनांक 18.04.22 को मुखबिर से सूचना मिली कि रामबाग में राजेश चावला नाम का व्यक्ति द्वारा सट्टा नामक जुआ खेला रहा है की सूचना पर सायबर एवं थाना कोतवाली धमतरी पुलिस ने राजेश चावला को सट्टा लिखते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

जिसके पास से लाखों रूपए की सट्टा पट्टी और करीब 10000/- रूपये नगद एवं एक मोबाइल फोन कीमती लगभग 4000/- कुल टोटल जुमला रकम 14000/-रूपये एक पैन बरामद किया गया है।
आरोपी राजेश चावला पिता स्व. सुंदरदास चावला उम्र 42 वर्ष साकीन विंध्यवासिनी वार्ड धमतरी सटोरिया राजेश चावला के पास से लाखों रूपए की सट्टा पट्टी और करीब 10000/- रूपये नगद एवं एक मोबाइल फोन कीमती लगभग 4000/- कुल टोटल जुमला रकम 14000/-रूपये एक पैन बरामद किया गया है।

थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत सटोरिया के खिलाफ विधिवत कार्यवाही किया गया है।

उक्त कार्यवाही में सायबर प्रभारी भावेश गौतम, सउनि.अनिल यदू,सउनि.सुरेश नंद,आरक्षक मुकेश मिश्रा आनंद कटकवार,दीपक साहू, कृष्णा पाटिल,गिरीश साहू कोतवाली पुलिस का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version