Home Latest महिला मोर्चा द्वारा पंछी बचाव अभियान के तहत सकोरा वितरण

महिला मोर्चा द्वारा पंछी बचाव अभियान के तहत सकोरा वितरण

धमतरी | कुशल नेतृत्व के धनी ठाकुर शशि पवार जी के मार्गदर्शन में जिले भर में मोर्चा एवं प्रकोष्ठों द्वारा विभिन्न जनहितकारी कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिला मोर्चा को पंछी बचाओ अभियान के तहत सकोरा वितरण की जवाबदारी दी गई है, जिसे महिला मोर्चा के द्वारा मेनोनाइट स्कूल के पास पूर्ण किया गया। गर्मी के दिनों में हमारे आसपास की नदी नाले सूख जाते हैं, पंछी दाना एवं पानी के लिए भटकते रहते हैं। मानवता का तकाजा है कि इन पक्षियों को हम अपनी मानवीय प्रकृति का परिचय देते हुए इनके लिए व्यवस्थित दाना एवं पानी का आयोजन अपने छतो पर या आंगन में करें ताकि यह रंग बिरंगी पंछी जो हमारी प्रकृति की मनोरम धरोहर है यह हमसे विलुप्त ना हो पाए । गौरैया पक्षी जो पहले बहुतायत में देखी जाती थी विलुप्त हो गई है। कारण है वृक्षों की कटाई प्रकृति का दोहन जिससे जल स्रोत कम होते जा रहे हैं ऐसे में भारतीय जनता पार्टी जो भारत माता की जय की नारों से अपने पार्टी की गतिविधि को क्रियान्वित करती है। अर्थात राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि मानते हुए भारत को मां स्वरूप पूज कर इस धरा पर निवासरत सभी प्राणियों के प्रति कल्याणकारी भावना से ओतप्रोत हमारी भारतीय जनता पार्टी जीव मात्र को शिव के रूप में पूजती है।

जीवो पर दया करना हमारी संस्कृति हमें सिखाती है
जीव में ही शिव का वास है यह स्वामी विवेकानंद जी ने हमें अवगत कराए हैं। इंसानों के साथ-साथ हमारे आसपास विचरण करते जीव जंतु का ख्याल रखना हम कार्यकर्ताओं का परम कर्तव्य है। इसी कड़ी में  महिला मोर्चा के द्वारा सकोरा वितरण किया गया।
जिसमें मुख्य रुप से हमारी लोकप्रिय विधायक श्रीमती रंजना साहू जी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित जी मंडल अध्यक्ष विजय साहू जी वरिष्ठ नेत्री पूर्व में निशक्तजन आयोग की चेयर पर्सन रही सरला जैन जी वरिष्ठ नेत्री पार्वती वाधवानी जी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कल्पना रणसिंह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ बिथीका बिश्वास महिला मोर्चा उपाध्यक्ष प्रभा मिश्रा चंद्रकला पटेल मंडल अध्यक्ष रितिका यादव जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू पार्षद गण नीलू डागा श्यामा साहू सरिता असाई सुशीला तिवारी प्राची सोनी एनजीओ प्रकोष्ठ की जिला संयोजजीक सुशीला नाहर टिकेश्वरी नेताम आकाश सोनी हर्ष अग्रवाल रूखमणी सोनकर लता सोनी भूमिका साहू आप सभी की गरिमामय उपस्थिति रही।

Exit mobile version