थाना प्रभारियों एवं संबंधितों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
जनदर्शन 5 आवेदन प्राप्त हुए ,जिसको त्वरित निराकरण हेतु भेजी गई
धमतरी | पुलिस कार्यालय धमतरी में पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर ने आम जनों से मिलकर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन कार्यक्रम में पैसा वापस करने के संबंध मे आवेदन,एक मामले में पति पत्नी का आपसी संबंधित मामला था, एक मामला जमीन संबंधित था ,एक मामला लड़ाई झगड़े से संबंधित शिकायत प्राप्त हुआ। कुल 5 शिकायत आवेदन प्राप्त हुए |
जिनको थाना प्रभारी एवं संबंधितों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया गया।
कुछ मामलें कलेक्टर से संबंधित होने से शिकायत कलेक्ट्रेट प्रेषित किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनदर्शन में महिला के साथ आये बच्चे को चाकलेट दिया गया।
इसी क्रम में जनदर्शन का आयोजन कर आमजनता की समस्याओं का यथासंभव तत्काल निराकरण करेंगे।
आज के जनदर्शन में शिकायत शाखा एवं कार्यालयीन स्टॉफ, उपस्थित रहे।