Home Latest श्री राज मानस संघ छत्तीसगढ़ धमतरी का वार्षिक सम्मेलन होगा 31अक्टूबर 2026...

श्री राज मानस संघ छत्तीसगढ़ धमतरी का वार्षिक सम्मेलन होगा 31अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को

सम्मेलन में जुटेंगे छत्तीसगढ़ उड़ीसा एवं महाराष्ट्र के मानस प्रेमी एवं सनातनी

धमतरी | राज मानस संघ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अर्जुन पूरी गोस्वामी एवं प्रवक्ता डॉ भूषण लाल चंद्राकर ने प्रेस विग्यप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि राज मानस संघ छत्तीसगढ़ धमतरी का 27 वां वार्षिक सम्मेलन दिनांक 31/10/2026 दिन-शनिवार, को वानंचल क्षेत्र सप्त ऋषियों की पावन स्थलीय सिहावा (नगरी )-के शितला शक्तिपीठ में संपन्न होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दंडी स्वामी परम पूज्य चरण मज्ज्योतिर्मयानन्द: सरस्वती जी महाराज, सपाद सलधा, जिला बेमेतरा होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षता करेंगे सम्माननीय अर्जुनपुरी गोस्वामी जी, (अध्यक्ष- राजमानस संघ छत्तीसगढ़ धमतरी) अतिविशिष्ट अतिथि डॉ. रोशन उपाध्याय जी (उपाध्याय नर्सिंग होम धमतरी) सम्माननीय श्री अशोक पवार जी (से.नि. प्राचार्य, महासचिव-स्वर्ग धाम सेवा समिति धमतरी)विशिष्ट अतिथि संरक्षकगण  राज मानस संघ छत्तीसगढ़ धमतरी होंगे।अतिथिगण नरेंद्र नाग जी (अध्यक्ष-जय मां शीतला धर्मार्थ सेवा समिति सिहावा)  नारद निषाद जी (सचिव- जय मां शीतला धर्मार्थ सेवा समिति सिहावा) श्रीमती शारदा ध्रुव जी (सरपंच ग्राम पंचायत छिपलीपारा) रेमंत शांडिल्य जी (सरपंच ग्राम पंचायत भीतररास)श्रीमती उषा देवी नाग जी (सरपंच ग्राम पंचायत सिहावा) *कार्यक्रम के मेजबानी :-मानस शक्ति केंद्र बेलरगांव, घटुला, साकरा, कुकरेल करेंगे उक्त कार्यक्रम में *मानस रत्न अलंकरण*से – खूबलाल साहू, कोदूराम चंद्राकर, सियाराम साहू, पुराणिक राम साहू, मनराखन सिन्हा जी को अलंकृत किया जायेगा रक्तदान शिविर एवं वृक्षारोपण कर सामाजिक सहभागिता का निर्वहन मानस संघ द्वारा विगत वर्षो से किया जा रहा है |मंचीय में भजन सत्संग सरिता मानस एवं भजन मंडली भेण्डरी हसदा नंबर द्वारा किया जायेगा श्रीराज मानस संघ छत्तीसगढ़ धमतरी के संरक्षक गण अध्यक्ष अर्जुन पूरी गोस्वामी सलाहकार मंडल उपाध्यक्ष गण सचिव डॉ जे एल देवांगन कोषाध्यक्ष दानीराम साहू प्रवक्ता डॉ भूषण लाल चंद्राकर ने  राज मानस संघ के समस्त पदाधिकारियों , राघवेंद्र सरकार मानस परिषद, तहसील राज मानस संघ गुरूर, मानस शक्ति केंद्र के समस्त पदाधिकारी गणों , आजीवन सदस्य गणों , मानस मंडली के साथियों , मानस आयोजकगनों से विनम्र निवेदन,करते हुए उपस्थिति की अपील करते हुए आग्रह किया है कि मातृशक्ति:- मानस मंडली के वेशभूषा में या लाल अथवा पीला साड़ी में आवे एवं सभी मानस के संत गण धोती बंगाली, बंगाली पैजामा या मानस मंडली के वेशभूषा में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से प्रदान करें । साथ ही साथ प्रिंट मिडिया एवं इलेक्ट्रोनिक मिडिया के सम्माननीय पत्रकार एवं संचालको से भी उपस्थिति हेतु विनम्र आग्रह की गईं है |

Exit mobile version