महापौर बोले– जन सहयोग से ही संभव है स्वच्छ और सुंदर धमतरी का निर्माण
धमतरी । नगर निगम धमतरी द्वारा गुरुवार को जनसहभागिता से जिला अस्पताल के समीप स्थित नेहरू गार्डन में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में महापौर श्री रामू रोहरा, निगम आयुक्त श्री अरुण वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस दौरान गार्डन परिसर में फैले कचरे की सफाई, झाड़ियों की कटाई एवं साफ-सफाई की गई। लायंस क्लब के सदस्यों और अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है। जनसहयोग से ही स्वच्छ और सुंदर धमतरी का निर्माण संभव है। उन्होंने नागरिकों से अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की।
निगम आयुक्त श्री अरुण वर्मा ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना निगम की प्राथमिकता है। ऐसे जनसहभागिता आधारित अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
ये रहे उपस्थित: उपायुक्त श्री पीसी सार्वा, पार्षद श्री योगेश लाल, लायंस क्लब से श्रीमती सरिता दोषी एवं उनकी टीम, अग्निवीर से श्री जे.आर. निषाद, युवाओं की टीम, प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री महेंद्र जगत, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री हेमंत नेताम, उप अभियंता श्री कमलेश ठाकुर, श्रीमती नमिता नागवंशी, श्रीमती ऐश्वर्या दीवान, प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री शशांक मिश्रा, सफाई सुपरवाइजर श्री श्यामू सोना एवं श्री धनेश सिन्हा सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
