Home Latest पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने मितेश जैन ने उठाई आवाज़, विधायक ओंकार...

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने मितेश जैन ने उठाई आवाज़, विधायक ओंकार साहू ने विधानसभा में मामला उठाने का दिया भरोसा

धमतरी। सामाजिक कार्यकर्ता मितेश जैन ने ग्राम छाती निवासी नेमिन बाई चंद्राकर एवं उनके परिवार की जायज मांगों को समर्थन देते हुए उन्हें न्याय और अधिकार दिलाने के लिए पहल की है। पीड़ित परिवार लंबे समय से अपने हक एवं न्याय की मांग को लेकर प्रयासरत है।

मितेश जैन ने इस मामले से क्षेत्र के जागरूक विधायक श्री ओंकार साहू जी को अवगत कराया तथा पीड़ित परिवार की समस्या को गंभीरता से सुनने और उचित पहल करने का आग्रह किया। इस पर विधायक श्री ओंकार साहू तत्काल गांधी मैदान पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की, उनकी समस्याओं एवं मांगों को विस्तार से सुना और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

विधायक श्री ओंकार साहू ने आश्वासन दिया कि इस मामले को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शून्यकाल के माध्यम से उठाकर संबंधित विभाग से जवाब मांगा जाएगा। साथ ही दिवंगत चंद्राकर जी के परिवार को भरण-पोषण एवं उनके अधिकारों से संबंधित विषयों पर उचित पहल की जाएगी। परिवार को सर्विस रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर लगातार परेशान किए जाने के मामले में भी विभागीय जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई तथा परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान नगर निगम में विधायक प्रतिनिधि श्री आकाश गोलछा जी ने भी पीड़ित परिवार को सहयोग एवं न्याय दिलाने के लिए विधायक महोदय से निवेदन किया। विधायक जी ने मामले को विधानसभा में उठाने एवं संबंधित विभाग से जवाब लेने का भरोसा दिया है।

पीड़ित परिवार ने जल्द समाधान की मांग करते हुए विधायक श्री ओंकार साहू जी को लिखित पत्र सौंपकर अपनी समस्या के निराकरण एवं न्याय दिलाने का अनुरोध किया है।

सामाजिक कार्यकर्ता मितेश जैन ने कहा कि किसी भी पीड़ित परिवार को अपने जायज अधिकारों के लिए भटकना नहीं पड़े, यह समाज और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। दिवंगत चंद्राकर जी के परिवार को न्याय, सम्मान और उनका हक दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

परिवार को शीघ्र न्याय एवं उचित समाधान मिले, यही सभी की मांग और अपेक्षा है।

मितेश जैन सामाजिक कार्यकर्ता, धमतरी, छत्तीसगढ़

Exit mobile version