Home Latest देश के इतिहास का स्वार्णिम अध्याय लिखेगा संसद का विशेष सत्र -:...

देश के इतिहास का स्वार्णिम अध्याय लिखेगा संसद का विशेष सत्र -: विजय मोटवानी

राज्यसभा व लोकसभा में आने वाली संभावित परिसीमन सहित अन्य विधेयको का भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पार्षद ने किया स्वागत

धमतरी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार के द्वारा राज्यसभा का 30 नवंबर से तथा लोकसभा का 02 दिसंबर से आहुत विशेष सत्र का भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा आमापारा के पार्षद विजय मोटवानी ने स्वागत करते हुए कहा है कि उक्त विशेष सत्र में वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए आजादी के बाद की सर्वाधिक महत्वपूर्ण आवश्यकता परिसीमन पर चर्चा संभावित दृष्टिगोचर हो रही है इसके साथ ही देश की आधी आबादी को भी विशेष प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान किया जाना भी भाजपा के मेनिफेस्टो में है इस दृष्टिकोण से विशेष सत्र महत्वपूर्ण हो जाता है श्री मोटवानी ने आगे कहा है कि आने वाले समय में राज्यसभा एवं लोकसभा के माध्यम से देश के इतिहास का स्वर्णिम अक्षर लिखा जाएगा।

Exit mobile version