Home आयोजन विजयादशमी पर रक्षित केंद्र में की गई अस्त्र-शस्त्र की पूजा, एसपी, एएसपी...

विजयादशमी पर रक्षित केंद्र में की गई अस्त्र-शस्त्र की पूजा, एसपी, एएसपी ने दी पर्व की बधाई

धमतरी | प्रतिवर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी मनाई जाती है। इस दिन देवी अपराजिता की पूजा की जाती है। इस पूजा में मां रणचंडी के साथ रहने वाली योगनियों जया और विजया को पूजा जाता है। विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजा करने की परंपरा आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से चली आ रही है। जिसमें अस्त्र-शस्त्र को सामने रखकर पूजा की जाती है। पुलिस आज भी इस परंपरा को निभाती है और विजयादशमी के दिन अस्त्र-शस्त्र की पूजा करती है। इसी उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु ने रक्षित केंद्र धमतरी में अन्य पुलिसअधिकारियों एवं जवानों के साथ मिलकर विधि-विधान से अस्त्र-शस्त्र की पूजा की। तत्पश्चात  सभी अधिकारी कर्मचारियों को विजयदशमी की बधाई दी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण जोशी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्रीमती सारिका वैद्य, रक्षित निरीक्षकके देव राजू, थाना प्रभारी कोतवाली, अर्जुनी, रुद्री एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे |

Exit mobile version