धमतरी। देश सेवा का जज्बा लिए नवयुवक इन दिनों रुद्री के खेल ग्राउंड में सेना के रिटायर्ड सैनिकों की अगुवाई में खूब पसीना बहा रहे है | इन नवयुवकों का कहना है कि वे मातृभूमि की रक्षा के लिए बॉर्डर पर जाना चाहते है| जिसके लिए वे फ्रीडम इंडियन आर्मी एंड पुलिस फिजिकल ट्रेनिंग संस्था के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सेना में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं| 