धमतरी | राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद शंकर नगर रायपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज एवं राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति चयन परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में चार परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें डाॅ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मेहतरू राम धीवर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नत्थूजी जगताप नगरनिगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा शिव सिंह वर्मा 