धमतरी | पाटेश्वर धाम में चल रही एक माह की पुरुषोत्तम मास की कथा में छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास जी का आगमन हुआ| उन्होंने अपने दिव्य और ओजस्वी वाणी से सभी को अभिभूत किया| महाराज जी ने पुरुषोत्तम मास की कथा में गोभक्तों एवं पाटेश्वर धाम के संचालक संत श्री बालयोगेश्वर राम बालकदास जी महाराज का अभिवादन करते हुए कहा कि बालयोगेश्वर रामबालक दास महाराज अपने गुरुदेव की कृपा व आशीर्वाद से पाटेश्वर धाम और बालोद जिला ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं भारत वर्ष के सभी संत समाज में जाना एवं माना जाता है|
