Home Latest महापौर रामू रोहरा ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, मां दुर्गा से की...

महापौर रामू रोहरा ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना

धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री जगदीश ‘रामू’ रोहरा ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त नगरवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

महापौर श्री रोहरा ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना हमें बुराई पर अच्छाई की जीत, सत्य के मार्ग पर चलने और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि मां जगदंबा की कृपा से धमतरी सहित पूरा छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति करे और हर परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से नवरात्रि पर्व को श्रद्धा, भक्ति एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

महापौर रामू रोहरा ने माता रानी से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में खुशहाली आए और धमतरी विकास, शांति एवं समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

Exit mobile version