Home Latest ग्राम मोंगरागहन में कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू, खिलाड़ियों...

ग्राम मोंगरागहन में कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

धमतरी। धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू ग्राम मोंगरागहन (डुबान) में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता में उनके खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना की सराहना की।

विधायक ओंकार साहू ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष और एकजुटता की भावना विकसित करते हैं। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल ग्रामीण अंचलों की पहचान हैं और युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें उचित अवसर, प्रोत्साहन और मंच उपलब्ध कराने की।

उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं केवल जीत और हार तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि ये युवाओं को मिल-जुलकर काम करने, चुनौतियों का सामना करने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देती हैं। ऐसे आयोजन गांवों में सकारात्मक वातावरण बनाने के साथ ही युवाओं को खेल के प्रति जागरूक और प्रेरित करते हैं।

विधायक श्री साहू ने प्रतियोगिता के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर कबड्डी जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हमारी खेल संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने की दिशा में सराहनीय पहल है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने, निरंतर अभ्यास करने और अपने प्रदर्शन के माध्यम से क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। ग्राम मोंगरागहन में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता ने ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। मौके पर धमतरी विधायक ओंकार साहू, जोन अध्यक्ष तानाजीराव रणसिंह , जयंत नेताम जनपद सदस्य , रमेश कौशिक, सत्यवान ध्रुव , गोलू खान उपसरपंच तिर्रा, तिलक निषाद पूर्व सरपंच अक्लाडोंगरी , भरत साहू , टीकम सिन्हा साथ खिलाड़ी गण उपस्थित रहे |

Exit mobile version