Home Latest स्वच्छ धमतरी की दिशा में सार्थक ग्रीन की पहल, स्वच्छता बोर्ड का...

स्वच्छ धमतरी की दिशा में सार्थक ग्रीन की पहल, स्वच्छता बोर्ड का लोकार्पण

महापौर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, सभापति ने कराया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बिपिन भाई दोशी के सौजन्य से बोर्ड व डस्टबिन की स्थापना, नागरिकों से सहयोग की अपील

धमतरी। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में सार्थक ग्रीन धमतरी द्वारा शनिवार को रत्नाबांधा रोड स्थित पी.डब्ल्यू.डी. ऑफिस के सामने स्वच्छता बोर्ड का लोकार्पण किया गया। महापौर श्री रामू रोहरा एवं नगर निगम की शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति श्रीमती विभा चंद्राकर ने स्वस्तिक पूजन कर बोर्ड का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर महापौर श्री रामू रोहरा ने नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर का निर्माण केवल प्रशासन के प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

सभापति श्रीमती विभा चंद्राकर ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कराते हुए कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण की रक्षा एक-दूसरे से जुड़े विषय हैं। छोटे-छोटे प्रयासों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके हम शहर को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बना सकते हैं।

बिपिन भाई दोशी के सौजन्य से बोर्ड एवं डस्टबिन की स्थापना

समाजसेवी बिपिन भाई दोशी के सौजन्य से स्वच्छता बोर्ड एवं सीमेंट के डस्टबिन स्थापित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने एकत्रित कचरा डस्टबिन में डालकर उचित कचरा प्रबंधन का संदेश दिया। इसके बाद क्षेत्र के निवासियों एवं व्यवसायियों को गार्बेज बैग वितरित किए गए।

सार्थक ग्रीन की संयोजिका डॉ. सरिता दोशी ने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत अपने घर, दुकान और आसपास के परिवेश से होती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से खुले में कचरा न डालने तथा कचरे का उचित निपटान करने की अपील करते हुए कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही यह पहल स्थायी बदलाव ला सकती है।

सार्थक ग्रीन की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती प्रिया पंजवानी ने कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति या संस्था की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों एवं व्यवसायियों से इस अभियान में सहभागी बनकर स्वच्छ धमतरी के संकल्प को साकार करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में रसीला बेन दोशी, पराग दोशी, सुलेखा जोशी, धनश्री जोशी, राधिका जोशी, कविता, आकाश देवांगन, आशीष साहू, जितेंद्र ठक्कर, सुरेश कुमार अनुरागी, बृजलाल जगवानी, सत्येंद्र शर्मा, सुरेंद्र सिन्हा, मोहम्मद सरफराज, विकास साहू, होमेंद्र नाग, रोशन गहीरवार, नंदू साहू, समीर साहू, शीतल साहू, मुकेश आर. रमानी, आर्यन सेन, संजय साहू, सुनील जसवानी एवं तिलक सहित क्षेत्र के अनेक निवासी और व्यवसायी उपस्थित रहे।

सार्थक ग्रीन धमतरी की यह पहल नागरिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक शहर बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

Exit mobile version