धमतरी | जिला ब्राह्मण समाज एवं तहसील ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वाधान में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोउल्लास एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज जनों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता निभाई। समरोह का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, एकता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री राकेश दीवान ने उपस्थित समाज जनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा की दीपावली प्रकाश उल्लास और सकारात्मक का पर्व है ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक दूसरे के करीब लाते हैं तथा आपसी संबंधों को प्रगाढ़ बनाते हैं उन्होंने समाज की एकजुट एवं संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया।
कुरूद तहसील अध्यक्ष पंडित कमलेश तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता और परस्पर सहयोग में निहित है। हमें एक दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनकर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।भखारा तहसील अध्यक्ष श्री यशवंत शुक्ला मैं दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे पर्व एवं परंपराएं हमें संस्कार सद्भाव और आपसी सौहार्द का संदेश देते हैं इन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। तहसील ब्लॉक अध्यक्ष पंडित सूरज तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से ही संगठन सशक्त बनता है। ऐसे मिलन समारोह सामाजिक एकता को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं और आपसी परिचय एवं आत्मीयता बढ़ाने का अवसर देते हैं। समारोह में उपस्थित समाज जनों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी तथा प्रेम, सद्भाव और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ कार्यक्रम को यादगार बनाया।
अंत में सभी ने समाज की उन्नति एकता एवं उज्जवल भविष्य कामना की
बैठक में प्रमुख रूप से राकेश दीवान, विनोद कुमार पांडेय, लोकेश कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार शर्मा, सूरज तिवारी, राकेश तिवारी, अमन पांडेय, श्रीमती सीमा चौबे, श्रीमती पूजा मिश्रा, कमलेश तिवारी (तहसील अध्यक्ष कुरूद) लक्ष्मीकांत द्विवेदी (तहसीलसचिव कुरुद) यशवंत शुक्ला (तहसील अध्यक्ष भखारा) सुनील तिवारी(तहसील सचिव भखारा) विद्या शंकर दीवान, अशोक मिश्रा, भूपेंद्र मिश्रा, रोहिताश मिश्रा, अरुण शर्मा, अनूप कुमार मिश्रा,सुनील शर्मा, कृपा शंकर मिश्रा संतोष दीवान, अजय पांडेय, सुनील तिवारी, जयप्रकाश झा, हरीश चौबे, दीप शर्मा,अजय पांडेय,अनिल पांडेय राजा तिवारी,अजय शर्मा, के अलावा समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे
कार्यक्रम के संचालन एवं आभार प्रदर्शन विनोद पांडेय द्वारा किया गया।
